Latest Posts

आईटीबीपी के जवानों का रिवाल्वर, मैग्जीन व कारतूस वाला पिट्ठू बैग पार

 
रायपुर,संवाद साधना। हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस के एएसआई और हेड कॉन्स्टेबल का पि_ू बैग चोरी हो गया। बैग में सर्विस रिवाल्वर, चार मैगजीन, 24 जिंदा कारतूस, एक मोबाइल और 10 हजार रुपए नकद रखे हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी में हडक़ंप मच गया। रांची स्थित आईटीबीपी की 40वीं बटालियन के एएसआई योगेंद्र प्रसाद ओझा, प्रधान आरक्षक जितेंद्र सिंह और आरक्षक बुद्धदेव मलिक हटिया से दुर्ग की ओर यात्रा कर रहे थे। रिजर्वेशन न मिलने के कारण तीनों जवान जनरल कोच में सफर कर रहे थे। रात करीब 3 बजे चांपा स्टेशन के पास जवानों की आंख लग गई। सुबह 5.50 बजे भाटापारा स्टेशन पर नींद खुलने पर बैग गायब मिला। बैग गायब होने की सूचना मिलते ही जवानों ने कंट्रोल रूम और बिलासपुर जीआरपी को जानकारी दी। तुरंत जीआरपी, आरपीएफ और क्राइम ब्रांच की टीमें जांच में जुट गईं। चांपा से भाटापारा के बीच सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, लेकिन संदिग्ध फुटेज हाथ नहीं लगा। तफ्तीश के दौरान बिलासपुर के स्टेशन चौक से तितली चौक के बीच झाडिय़ों से जवानों के दस्तावेज और कपड़े बरामद हुए। हालांकि बैग और हथियार का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।

Latest Posts

Don't Miss