Latest Posts

बिहार में बनेगी सरकार, नीतीश कुमार बनेंगे मुख्यमंत्री: अठावले

रायपुर, संवाद साधना। केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने कहा है कि केंद्र सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। छत्तीसगढ़ सहित देशभर में योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी है। राज्यों के साथ बेहतर तालमेल से योजनाओं की पहुंच और परिणाम दोनों बेहतर होंगे। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री श्री अठावले बुधवार को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रायपुर पहुंचे।
उन्होंने राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
एक सवाल के जवाब देते हुए मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है। वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को लेकर आठवले ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा शोर करते हैं। इलेक्शन कमीशन ने उन्हें कहा है कि आपका प्रेजेंटेशन दिखाइए। उनके बोलने में कोई तथ्य नहीं है। आठवले ने कहा, राहुल गांधी ने संविधान का मुद्दा छोड़ दिया है। अब वोट चोरी का मुद्दा लेकर रैली निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में हमारी सरकार बनेगी, नीतीश कुमार मुख्यमंत्री बनेंगे।
योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश: बैठक में श्री अठावले ने विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं दिव्यांगजन हितैषी योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पहुँचे। इसके साथ ही उन्होंने विभागीय समन्वय को और सुदृढ़ बनाने तथा समाज के वंचित वर्गों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए ठोस कदम उठाने पर जोर दिया।
केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सामाजिक न्याय और समान अवसर की दिशा में गंभीर प्रयास कर रही है।
माफी मांगे कांग्रेस और आरजेडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां पर टिप्पणी को लेकर रामदास अठावले ने कहा, जो टिप्पणी हुई है बहुत गलत है। यह प्रधानमंत्री की माता का नहीं देश की हर माता का अपमान है, इसके लिए कांग्रेस और आरजेडी को माफी मांगनी चाहिए।लत नियत से घुम रहा था, जिसे प्रार्थी के भाई द्वारिका गुप्ता के द्वारा मना करने पर आरोपी ने हत्या करने के नियत से पेट में कैंची से वार कर गंभीर चोट पहुंचाया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद टीम ने आरोपी को घेराबंदी कर धर दबोचा। और घटना में प्रयुक्त कैंची को जब्त कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Latest Posts

Don't Miss