Latest Posts

तीन दिवसीय फोटोग्राफी प्रतियोगिता प्रेसक्लब में 3 सितंबर को

रायपुर,संवाद साधना। स्व.विनय शर्मा स्मृति तीन दिवसीय फ़ोटोग्राफी प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन 3 सितंबर को सेंट्रल हॉल रायपुर प्रेस क्लब में किया जा रहा है। कार्यक्रम कब मुख्य अतिथि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे। अध्यक्षता वरिष्ठ फोटाग्राफर एवं रायपुर प्रेस क्लब के पूर्व महासचिव गोकुल सोनी करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में स्थानीय संपादक हर्ष शर्मा उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रफुल्ल ठाकुर, महासचिव वैभव शिव पांडेय, उपाध्यक्ष संदीप शुक्ला, संयुक्त सचिव तृप्ति सोनी , संयुक्त सचिव अरविंद सोनवानी व प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्यों ने दी।

Latest Posts

Don't Miss