– यातायात पुलिस के अधिकारी व जवान भी रहेंगे तैनात
रायपुर, संवाद साधना। गणोत्सव पर्व का उत्साह शहर में देखने को मिल रहा है। श्रद्धालु समितियों द्वारा शहर में कई स्थानों पर श्री गणेशजी की विभिन्न रूपों में मनमोहक प्रतिमा स्थापित की गई है। रायपुरवासियों द्वारा प्रतिमाओं व सजावट को देखने शाम से देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इसके चलते शहर के कई क्षेत्रों में यातायात बाधित जैसे समस्याएं सामने आ रही है। इसी समस्याओं को दूर करने के लिए पुलिस विभाग ने 96 पुलिस मितान तैनात कर रही है, जो इन क्षेत्रों में यातायात पुलिस के अधिकारी व जवानों के साथ कार्य करेंगे। जाम की स्थिति होने पर यातायात बहाल करेंगे।
जानकारी के अनुसार गणेश पंडालों के आसपास यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिस मितानों का सहयोग लेने के लिए पुलिस महानिरीक्षक अमेरश मिश्रा के निर्देशन में एवं डॉ. लाल उमेद सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर के मार्गदर्शन में यातायात थाना क्षेत्रों से युवाओं को जो पुलिस मितान बनकर पुलिस के कार्यो में सहयोग करने के इच्छुक है। उनसे संपर्क किया गया, जिसमें 96 युवा सामने आए एवं स्वयं संकल्पित होकर यातायात व्यवस्था में सहयोग प्रदाय करने पर सहमति जताई।
ट्रैफिक हैट, व्हिसिल कार्ड किया गया प्रदान
यातायात व्यवस्था में सहयोग करने सामने आए इन युवाओं को डॉ. प्रशांत शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात एवं उप पुलिस अधीक्षक द्वय सतीश ठाकुर एवं गुरजीत सिंह द्वारा सभी पुलिस मितानों को यातायात ड्यूटी करने के संबंध में समझाईश दिया गया, पुलिस मितान का टी शर्ट एवं रात्रि में सुरक्षित व अलग से पहचान हो इसके लिए रिफ्लेक्टिव जैकेट प्रदाय किया। इन पुलिस मितानों को ट्राफिक हैट एवं व्हिसिल कार्ड व व्हिसिल भी प्रदाय किया जाएगा ताकि पुलिस मितान ट्राफिक वार्डन बनकर कार्य कर सके।



