Latest Posts

4 वर्षों से फरार डकैती का आरोपी गिरफ्तार, आरंग व तुमगांव में दिया था घटना को अंजाम

लूट व अभिरक्षा से फरार होने के रायपुर व महासमुंद थाने में 5 मामला दर्ज – आरोपी पुलिस अभिरक्षा से 2 बार हो चुका था फरार
– एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट व गोलबाजार पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई

रायपुर, संवाद साधना। आरंग और महासमुंद जिले के तुमगांव स्थित शराब दुकानों में डकैती की घटना को अंजाम देने वाले और जेल से फरार आरोपी को गोलबाजार पुलिस व एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने धरदबोचा। आरोपी युवक पिछले 4 वर्षों से फरार चल रहा था। टीम को मुखबिर से सूचना मिलते ही मोवा क्षेत्र में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया।
गोलबाजार थाना प्रभारी ने बताया कि महासमुंद के थाना तुमगांव में आरोपी ग्राम देवगांव थाना खरोरा जिला रायपुर निवासी धनीराम के खिलाफ वर्ष 2020 में धारा 394, 34 एवं धारा 395, 459, 380 भादवि के तहत मामला दर्ज है। इन धाराओं के तहत महासमुंद जिला जेल बंद था। इसी दौरान बंदी धनी राम घृतलहरे का स्वास्थ्य खराब होने हो गया। जिला जेल महासमुंद के जेलकर्मियों द्वारा इलाज के लिए डीकेएस सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल रायपुर में 17 मई 2021 को भर्ती कराया था। उपचार के दौरान 19 मई 2021 को बंदी मौका पाकर डीकेएस सुपर स्पेशलिटी हास्पिटल रायपुर से फरार हो गया था। जिला महासमुंद के जेलकर्मी की रिपोर्ट पर आरोपी बंदी धनी राम के विरूद्ध थाना गोलबाजार में मामला दर्ज किया था। इसके बाद टीम ने बंदी को 11 नवंबर 2021 को तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर पुलिसकर्मियों को कांच के टुकड़े से मारकर चोट पहुंचाया था। टीम ने गिरफ्तार किया था, लेकिन हथकड़ी सहित फरार हो गया था। फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए एसएसपी ने निर्देशित किया और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट व गोलबाजार की संयुक्त टीम ने कई ठिकानों पर छापामार कार्रवाई करते हुए मोवा से गिरफ्तार किया।
इन थानों में इन धाराओं के तहत मामला दर्ज
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ वर्ष 2020 में थाना आरंग जिला रायपुर में धारा 459, 380, 395, थाना गोलबाजार में वर्ष 2021 में धारा 224, थाना विधानसभा थाने में वर्ष 2021 में धारा 186, 224, 332, 353, 427, थाना तुमगांव जिला महासमुंद में वर्ष 2020 में धारा 394, 34 और 395, 459, 380 भादवि के तहत मामला दर्ज है।

Latest Posts

Don't Miss