– ऑपरेशन निश्चय के तहत की कार्रवाई
रायपुर,संवाद साधना। रायपुर रेंज में गठित टीमों ने अपराधियों पर कार्रवाई की। इससे हडक़ंप मच गया। टीम ने ऑपरेशन निश्चय के तहत प्रदेश के 5 जिलों में टीम ने एक साथ छापेमार 250 से अधिक ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई करते हुए 100 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं 31 आरोपी जो नशे के प्रकरणों में फरार चल रहे उनका वारंट तामिल किया गया। साथ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए नशे की सामग्री जब्त की गई। यह कार्रवाई गुरुवार को रायपुर रेंज पुलिस ने की है। आबकारी एक्ट, आम्र्स एक्ट के तहत कार्रावाई करते हुए हथियार भी बरामद की गई है। इस अभियान में 1600 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल थे। इसके लिए 143 टीमें गठित की गई थी, जो सुबह तडक़े छापेमारी की। 31 संदिग्धों का परेड कराकर नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इसके अलावा पिछले एक माह में कई अंतरजिला व अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस अभियान में ऐसे छोटे पैडलर्स जो गली मोहल्लों और छोटी दुकानों के माध्यम से नशे का व्यापार करते थे, उनके खिलाफ भी विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई की गई।
जिलेवार की गई कार्रवाई पर एक नजर
जिला धमतरी
यहां 43 स्थानों पर दबिश, 12 एनडीपीएस, 3 आबकारी, 1 आम्र्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। वहीं 4 वारंट तामिल किया गया। 50 से अधिक व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्कम कार्रवाई और 31 संदिग्धों की परेड व नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।
जिला रायपुर
टीम ने दबिश 70 स्थानो पर दबिश दी। आबकारी, एनडीपीएस और आम्र्स एक्थ् के 24 आरोपियों को पकड़ा। 4 वारंट तामिल और 35 से अधिक व्यक्ति पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
जिला बलौदाबाजार-भाटापारा
44 स्थानों पर पुलिस की टीम ने दबिश दी। एनडीपीएस और आबकारी के 27 आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ 23 वारंट तामिल किए गए। 10 व्यक्ति पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
जिला महासमुंद
महासमुंद की टीम ने 61 स्थानों पर छापेमारी की। यहां से एनडीपीएस और आबकारी के 22 आरोपियों को पकड़ा। 18 व्यक्ति पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।
जिला गरियाबंद
इस जिले की पुलिस ने 55 स्थानों पर दबिश दी। एनडीपीएस, आबकारी और आम्र्स एक्ट के 11 आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
रेंज में कुल गिरफ्तारी
एनडीपीएस एक्ट- 70
आबकारी एक्ट- 20
आम्र्स एक्ट- 10
कुल वारंट तामिली
गिरफ्तारी वारंट- 18
स्थायी वारंट- 13
प्रतिबंधात्मक कार्यवाही
कुल 113 व्यक्ति पर कार्रवाई
जब्ती
गांजा- 16.042 किलो
हेरोइन -13.06 ग्राम
नशीली दवाइयां -842 कैप्सूल, 100 टैबलेट, 90 इंजेक्शन
शराब -70.4 लीटर
हथियार- 10 से अधिक चाकू
अन्य -5 मोबाइल, 1 स्कूटी



