Latest Posts

महापौर का नया ठिकाना: परंपरागत बंगले को बताया जर्जर, अब साइंस कॉलेज कैंपस नया पता

– अनदेखी के अभाव में कहीं नलघर पुराना बंगला और जर्जर न हो जाए

रायपुर, संवाद साधना। राजधानी में दो दशक बाद महापौर का परंपरागत निवास बदला गया है। महापौर मीनल चौबे का पता अब नलघर चौक स्थित पुराना बंगला नहीं, बल्कि जीई रोड स्थित साइंस कॉलेज कैंपस के पास हो गया है। रथयात्रा के दिन महापौर चौबे ने शुभ मुहूर्त में विधिवत पूजा-अर्चना कर बंगले में प्रवेश की थी। इससे पहले इस बंगले में पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय का निवास था।
मिली जानकारी के अनुसार पुराने बंगले को जर्जर होने और रेनोवेशन में देर होने का हवाला देकर नए बंगले का अलॉटमेंट किया गया है, जबकि महापौर के नए निवास को भी तैयार करने में पैसा खर्च किया गया साथ ही पर्याप्त समय लिया गया है। इसके बावजूद सुधार नहीं हो पाया।

नल घर बंगले का इतिहास
निगम के इतिहास में यह बड़ा बदलाव है। पिछले 20 वर्षों से ओसीएम चौक के पास नलघर चौक स्थित बंगले को महापौर निवास के रूप में उपयोग किया जाता रहा है। 2005 से यहां नगर के प्रथम नागरिक रहते हुए अपना कार्यकाल पूरा किया था। यहां पूर्व महापौर सुनील सोनी, डॉ. किरणमयी नायक, प्रमोद दुबे और एजाज ढेबर ने निवास किया था।

पुराना बंगला जनता के लिए था पास
नलघर बंगला में महापौर निवास होने और निगम कार्यालय पास होने की वजह से आम जनता को सहुलियत होती थी। निगम में आने वाले लोगों को यदि महापौर वहां नहीं मिलते थे तो उनकी समस्या निवास से दूर किया जाता था। लेकिन नए बंगले का निगम से दूर होने से लोगों को महापौर इंतजार करना पड़ रहा है।

वर्जन
नलघर चौक स्थित पुराना महापौर बंगला काफी जर्जर हो गया है। इसे तैयार होने में ज्यादा समय लगता। इसे देखते हुए साइंस कालेज कैंपस स्थित बंगला अलाट किया गया है। पुराना बंगला संबंधित विभाग को हैडओवर कर दिया जाएगा।
मीनल चौबे, महापौर, नगर निगम रायपुर

वर्जन 2
महापौर को नया निवास अलॉट होने के बाद पुराने को हैंडओवर करना है, लेकिन बंगला किस विभाग का है इसकी जानकारी नही होने की वजह से नही किया जा सका है।
अरुण कुमार ध्रुव, आयुक्त, जोन 4, ननि रायपुर

Latest Posts

Don't Miss