Latest Posts

पाक कनेक्शन से चल रहा हेरोइन सिंडिकेट, राजधानी तक पहुंच रहा जहर, 6 गिरफ्तार, पति पत्नी व सीए की छात्रा सहित 6 गिरफ्तार

रायपुर,संवाद साधना। राजधानी समेत प्रदेश में हेरोइन तस्करी का जाल गहराता जा रहा है। इस अवैध कारोबार के तार अब सीधे पाकिस्तान से जुड़ते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने शुक्रवार को ड्रग डीलिंग को अंजाम देने वाले इस गिरोह के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो लंबे समय से इस गोरखधंधे में सक्रिय था। इससे पहले भी पुलिस 34 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में सामने आया है कि प्रदेश में नशे की यह खेप विदेशी नेटवर्क के जरिए पहुंच रही है। राजधानी पुलिस ने तस्करी की इस कड़ी को तोडऩे के लिए अभियान तेज कर दिया है। पुलिस ऐसे आरोपियों पर नजर बनाई हुई है, लेकिन पुलिस के अनुसार अभी भी इस गिरोह के लोग खुलेआम घुम रहे हैं।
शुक्रवार को रायपुर पुलिस ने एक बार फिर हेरोइन की तस्करी कर रहे एक सक्रिय गिरोह का रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वीडियो और लोकेशन शेयरिंग के जरिए ड्रग डीलिंग को अंजाम देने वाले इस गिरोह के 6 आरोपियों मनमोहन सिंग संधू उर्फ जग्गू, विजय मोटवानी उर्फ अमन, दिव्या जैन, नितिन पटेल, जसप्रीत कौर उर्फ बॉबी, भूषण शर्मा उर्फ सूरज को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 273.19 ग्राम हेरोइन समेत कुल 57 लाख रुपए का माल बरामद किया गया। यह कार्रवाई कबीरनगर थाना क्षेत्र में की गई।
पुलिस को सूचना मिली थी कि वेदांत वाटिका, हीरापुर के पास एक व्यक्ति हेरोइन बेचने की फिराक में है। घेराबंदी कर पुलिस ने मनमोहन सिंह संधू उर्फ जग्गू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में जग्गू ने कबूला कि वह पंजाब के तस्कर से हेरोइन मंगवाता है और रायपुर में डिस्ट्रीब्यूटर विजय मोटवानी और भूषण शर्मा को सप्लाई करता है। आरोपी के संदेही पर पुलिस ने विजय और भूषण को भी धरदबोचा। इसके आधार पर पुलिस ने एक टीम बनाकर बाकी तीन अन्य डीलरों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराएं 21बी, 21सी, 29 और धारा 111 बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है।
अब तक 34 आरोपी हेरोइन के साथ पकड़े गए
पुलिस के अनुसार, अब तक की कार्रवाई में 34 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और करीब 1.57 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त की जा चुकी है। टीम लगातार आरोपियों पर नजर बनाई हुई है। अब तक जितने भी आरोपी हेरोइन के साथ पकड़े गए हैं, उनके तार पाकिस्तान से जुड़े हैं। पुलिस हेराईन बेचने और सप्लाई करने वालों तक पहुंचकर कार्रवाई कर रही है। इधर, लागातार कार्रवाई के बावजूद तस्करी का कार्य चल रहा है।
इन क्षेत्रों में फल फूल रहा नशे का जाल
शहर के हर कोने में ड्रंग पैडलरों की पैठ बन गई है। कमल विहार, कबीर नगर, टाटीबंध, टिकरापारा, मोबिनपारा, जैसे कई क्षेत्र हैं, जहां नशे का यह काला धंधा फल फूल रहा है। हालांकि पुलिस काफी हद तक नशे के व्यापारियों पर शिकंजा कसने में कामयाब है, लेकिन पुलिस के अनुसार अभी भी इस गिरोह के लोग खुले घूम रहे हैं।
पाकिस्तानी बॉर्डर से ड्रग्स की खेप छत्तीसगढ़ तक
पाकिस्तान से हेरोइन की तस्करी कर छत्तीसगढ़ में सप्लाई करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए रायपुर पुलिस ने सोमवार को दो पैडलर को गिरफ्तार किया था। ये आरोपी पाकिस्तानी बॉर्डर से ड्रग्स की खेप चोरी-छिपे मंगवाकर रायपुर में खपा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक एटीएम कार्ड, एक पासबुक और दो मोबाइल जब्त किए हैं। जांच में सामने आया कि हेरोइन की खेप को सबसे पहले कमल विहार सेक्टर-4 स्थित एक फ्लैट में स्टोर किया जाता था, जिसे गिरोह ने लॉजिस्टिक हब बना रखा था। यहां से माल को अलग-अलग थोक डीलरों और पैडलरों तक पहुंचाया जाता था। पुलिस ने इस गिरोह के मनी ट्रेल का भी खुलासा किया है। आरोपी म्यूल अकाउंट्स (केवल ट्रांजेक्शन के लिए बनाए गए बैंक खाते) का इस्तेमाल कर रहे थे। शुरुआती जांच में करोड़ों रुपए के डिजिटल ट्रांजेक्शन के सबूत मिले हैं।

Latest Posts

Don't Miss