Latest Posts

श्रीराम कॉलोनी में हर्षोल्लास के साथ मनाए कृष्ण जन्माष्टमी, कुर्सी दौड़ में आशी प्रथम और द्वितीय साकेत

अभनुपर, संवाद साधना। श्रीराम कॉलोनी में कृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सांस्कृति कार्यक्रम और खेलकूद का आयोजन किया गया था। इसमें महिलाओं और बच्चों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। कार्यक्रम के अंत में मटका फोड़ का आयोजन किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों सहित हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत भगवान श्रीकृष्ण के पूजा अर्चना के साथ शुरुआत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि अनिल अग्रवाल थे। मंच पर श्रीराम नगर कॉलोनी के पदाधिकारी और निवास करने वाले विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित थे। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि ने श्रीराम कॉलोनी स्थित मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण के सांसद से चर्चा करने की बात कहीं। समिति के सदस्यों ने बताया कि सुशासन तिहार के समय सामुदायिक भवन के लिए मांग की गई थी। इसके लिए आवेदन भी सौंपा गया था। इस पर उन्होंने जल्द ही सांसद से मिलकर स्वीकृति दिलाने के संबंध में चर्चा की बात कहीं। साथ श्रीराम कॉलोनी में सीसीरोड निर्माण, स्ट्रीट लाइट सहित कई सुविधाओं की सांसद प्रतिनिधि से मांग की। इस पर सांसद प्रतिनिधि ने सदस्यों को आश्वासन दिया।
खेलकूद और सांस्कृति कार्यक्रम का बच्चों व महिलाओं ने उठाया आनंद
जन्माष्टमी के अवसर पर बच्चों के लिए कुर्सी दौड़ और जलेबी दौड़ का आयोजन किया गया था। महिलाओं ने भी कुर्सी दौड़ में भाग लिया। एकल डांस में मिस्टी साहू, एकल डांस में द्वितीय कीर्ति सिंह, ग्रुप डांस में प्रथम मारू और मिष्टी, कुर्सी दौड़ में महिलाओं हिना चंद्राकर प्रथम द्वितीय संध्या प्रजापति, पुरुष कुर्सी दौड़ में प्रथम बॉबी साहू, द्वितीय उत्तम साहू, बच्चों में प्रथम आशी भारद्वाज द्वितीय साकेत चंद्राकर, जलेबी दौड़ में प्रथम महिलाओं में निर्मला साहू, द्वितीय गोदावरी साहू, बच्चों में जलेबी दौड़ प्रथम टूशॉन चंद्राकर, द्वितीय बिट्टू सोनी, मटका फोड़ में महिलाओं में प्रथम कुसुम साहू रहीं।

Latest Posts

Don't Miss