Latest Posts

15 निरीक्षकों का स्थानांतरण, योगेश कश्यप कबीरधाम भेजे गए

रायपुर, (संवाद साधना)। प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ 15 निरीक्षकों का ट्रांसफर हुआ है। उन्हें नए जिले में पदस्थ किया गया है। पुलिस महानिदेशक अरुण गौतम ने स्थानांतरण आदेश जारी कर नवीन पदस्थापना की है। जारी आदेश के अनुसार जिला बालोद में पदस्थ निरीक्षक सुबरन सिंह को जिला बस्तर, नवीन कुमार बोरकर गौरेला पेंड्रा मरवाही से बालोद, योगश कश्यप रायपुर से कबीरधाम, प्रवीण द्विवेदी जांजगीर चांपा से जिला सरगुजा, लेखराम ठाकुर धमतरी से बेमेतरा, दिनेश यादव जांजगीर चांपा से महासमुंद, मनीष तिवारी अअवि, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से जिला रायपुर, समीत तिवारी अअवि पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से धमतरी, सुखराम पंथ नारायणपुर से बस्तर, प्रसाद सिन्हा बलरामपुर रामानुगंज से मुंगेली, सत्य प्रकाश उपाध्याय पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से बेमेतरा, सुश्री रमा कोष्टी कोरिया से पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, जय कुमार साहू नारायणपुर से जांजगीर चांपा, नीलांबर मिश्रा सुरजपुर से पुलिस अकादमी चंदखुरी और सोनल ग्वाल सुकम से बेमेतरा पदस्थ किया गया है।

 

 

 

 

 

 

Latest Posts

Don't Miss