रायपुर, (संवाद साधना )। रायपुर। सुकमा जिले में हुए आईईडी ब्लास्ट मामले की जांच स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एसआईए) को सौंप दी गई है। इस जांच के लिए पुलिस महानिदेशक ने आदेश भी जारी कर दिया है। टीम ब्लास्ट में शहीद हुए एएसपी आकाश राव की शहादत समेत अन्य पहलुओं की जांच करेगी। एसआईए टीम में 6 पुलिसकर्मी शामिल है। टीम में शामिल एसपी, एएसपी, टीआई और एसआई शामिल है।
सुकमा जिले में हुए आईईडी ब्लास्ट मामले को लेकर राज्य गृह विभाग ने जांच आदेश जारी किया है। डीजीपी अरुण देव गौतम और एसआईए डायरेक्टर अंकित गर्ग ने जांच टीम को विशेष निर्देश दिए गए हैं। अगले दो दिनों में टीम सुकमा रवाना होगी। इस दौरान आईईडी ब्लास्ट करने वाले नक्सलियों का पता लगाकर गिरफ्तारी करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

कोंटा-एर्राबोरा मार्ग पर हुआ था ब्लास्ट
बीते 9 जून को सुकमा जिले में आईईडी ब्लास्ट हुआ था। हादसे में एएसपी आकाश राव गिरपुन्जे शहीद हो गए। वहीं एसडीओपी, टीआई घायल हुए थे। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने बताया था कि, कोंटा-एर्राबोरा मार्ग पर डोंड्रा के पास प्रेशर आईईडी ब्लास्ट हुआ। ये अधिकारी वहां पर जेसीबी जलाने की घटना को देखने के लिए गए थे। इस दौरान नक्सली मनसूबों का शिकार हो गए।



