Latest Posts

प्रदेश को मिलेे 7 नए विशेषज्ञ चिकित्सक, जिला अस्पतालों और सीएचसी में तैनात


– स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया बल, ग्रामीण-शहरी क्षेत्र में इलाज होगा और बेहतर

 

रायपुर (संवाद साधना)।प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में 7 नए विशेषज्ञ चिकित्सकों की संविदा नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। ये चिकित्सक अब प्रदेश के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों में तैनात किए गए हैं, जिससे इलाज की गुणवत्ता और गति दोनों में सुधार होगा। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि इन 7 चिकित्सकों की नियुक्ति से प्रदेश के शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में त्वरित और उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाएं प्रदान की जा सकेंगी। इन विशेषज्ञ चिकित्सकों को विभिन्न जिला अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात किया गया है, जिसमें डॉ. पियुष देवांगन और डॉ. विवेक सिंह को जिला अस्पताल बालोद, डॉ. अर्पित यादव को जिला अस्पताल कबीरधाम, डॉ. शशिकांत कुमार को जिला अस्पताल मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, डॉ. संजय कुमार अग्रवाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली, डॉ. घनश्याम गंगवानी और डॉ. प्रियंका जोशी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरगांव, जिला मुंगेली में नियुक्त किया गया है। पिछले एक साल में, प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त करने के लिए 88 विशेषज्ञ चिकित्सक, 432 चिकित्सा अधिकारी, 344 स्टाफ नर्स, 87 एएनएम, 75 लैब टेक्नीशियन, 279 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और 878 अन्य पदों पर संविदा नियुक्तियां की गई हैं। इससे प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में भी उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हुआ है।

Latest Posts

Don't Miss