रायपुर (संवाद साधना) रायपुर। सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। 6 से 7 बदमाशों ने जमकर पिटाई की है। चप्पल से भी पीटा। पीडि़त हाथ जोडक़र माफी मांग रहा है, लेकिन लडक़े उसे लगातार पीटते रहे हैं। इस सारी हरकतों को आरोपियों ने अपने मोबाइल पर वीडियो बनाया ओर वायरल किया। यह मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है।
पुलिस केे अनुसार यह घटना 17 मई की रात करीब 11:30 बजे की है। पीडि़त पंकज सिंह बोरियाकला इलाके की रिद्धि सिद्धि लोटस पार्क सोसाइटी का रहने वाला है और पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। वह अपने मित्र पंकज कुर्रे के साथ घर लौट रहा था। मेन गेट पर अमन बंजारे और उसके कुछ साथी बैठे मिले, जिन्होंने पहले उससे 500 रुपए मांगे। मना करने पर पंकज कुर्रे को अपने साथ ले गए और पीडि़त युवक घर के अंदर चला गया। कुछ देर बाद अमन बंजारे अपने साथियों के साथ घर की बाउंड्री कूदकर भीतर घुसे और दरवाजे पर ईंट मारने लगा। युवक ने दरवाजा खोला, तो उसे खींचकर बाहर निकाला और गाली गलौज करते हुए पिटाई शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस ने मुुख्य आरोपी अमन बंजारे सहित 5 लोगों को हिरासत में लिया है।
वीडियो वायरल होने के बाद थाने पहुंचा पीडि़त
मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पीडि़त थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने पहुंचा है। पंकज ने बताया कि मारपीट करने वाला युवक अमन बंजारे उसका पड़ोसी है। मारपीट करने के दौरान युवकों ने पंकज को धमकी दी थी कि पुलिस से शिकायत करोगे तो इससे बुरा हाल होगा। वहीं, शिकायत के बाद मारपीट करने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस जुट गई है।
्रदहशत बनाने वायरल किया वीडियो
सोशल मीडिया पर खुद को डॉन माफिया बताने और इलाके में दबदबा बनाने वाले बदमाशों ने अपने अमन डॉन गैंग के नाम पर बने ने पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर अमन डॉन गैंग के नाम पर बनाए पेज में वीडियो वायरल कर दिया। अगले दिन होश में आने के बाद युवक ने अपने पिता को सूचना दी और फिर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।



