Latest Posts

पंजीकृत विज्ञापन एजेंसियां को करना होगा आडिट रिपोर्ट व शपथ पत्र जमा

रायपुर, (संवाद साधना)। नगर पालिक निगम के आयुक्त श्री विश्वदीप ने नगर निगम क्षेत्र की समस्त पंजीकृत विज्ञापन एजेंसियों को मीडिया के रख-रखाव स्थायीत्व की जांच कराकर 10 दिवस में जमा करने को कहा है। साथ ही सभी मीडिया के सुरक्षा संबंधी समस्त उपाय करने क्षतिग्रस्त संरचना को दुरुस्त करने एवं हटाए जाने फटे हुए पलैक्स का दैनिक निरीक्षण कर तत्काल हटाए। अपने विज्ञापन मीडिया के सतत निरीक्षण एवं जांच के लिए निगम द्वारा पंजीकृत संरचना इंजीनियर या किसी शैक्षणिक संस्थान के साथ संरचनात्मक ऑडिट के लिए अनुबंध करते हुए संलग्न प्रारूप में संरचनात्मक ऑडिट रिपोर्ट तैयार कराया जाकर संरचना इंजीनियर का शपथ पत्र इस कार्यालय में जमा करें।

Latest Posts

Don't Miss