Latest Posts

  बिना अनुमति के अवैध निर्माण पर चला निगम का बुलडोजर

रायपुर । नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त विश्वदीप के आदेशानुसार और अपर आयुक्त यू. एस. अग्रवाल, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, जोन 7 जोन कमिश्नर रमाकांत साहू के निर्देशानुसार कार्यपालन अभियंता ईश्वर लाल टावरे और उप अभियंता रुचिका मिश्रा की मौजूदगी में नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 7 के नगर निवेश विभाग की टीम द्वारा बिना अनुमति किये निर्माण एवं स्वीकृति के खिलाफ निर्माण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी कड़ी में जोन क्रमांक 7 के अंतर्गत रामनगर में करीब 3000 वर्गफीट क्षेत्र में बिना अनुमति किये गए निर्माण में प्लीन्थ को अभियान चलाकर थ्री डी मशीन की मदद से अभियान चलाकर तोड़ने की कार्यवाही की गई है।

Latest Posts

Don't Miss