Latest Posts

ऑनलाइन सट्टा संचालित करते सटोरिया गिरफ्तार


संवाद साधना, रायपुर। आईपीएल के दौरान ऑनलाइन सट्टा गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना गोबरानवापारा पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस दौरान युवक को ऑनलाइन सट्टा संचालित करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम कुर्रा थाना गोबरानवापारा क्षेत्र में रेलवे अंडर ब्रिज के पास एक युवक मोबाइल फोन के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा चला रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में एक संयुक्त टीम गठित की गई, जिसने मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ा।
गिरफ्तार युवक की पहचान तोषण कुमार साहू (28), निवासी न्यू चंगोराभाठा, डी.डी. नगर, रायपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन तथा 2,500 नकद बरामद किए गए, जिनका उपयोग वह सट्टा संचालन में कर रहा था। कुल ज़ब्ती की अनुमानित राशि 6,000 बताई जा रही है। आरोपी के धारा 4(क) सार्वजनिक द्युत अधिनियम एवं छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

Latest Posts

Don't Miss