Latest Posts

कार मिला तीन करोड़ का सोना और 8.40 लाख नकद, दो संदिग्ध हिरासत में

दोनों आरोपी राजधानी के रहने वाले, नहीं कर पाए दस्तावेज पेश

रायपुर। रायपुर-जबलपुर बायपास मार्ग पर कबीरधाम पुलिस ने एक कार से तीन करोड़ रुपए के सोने के आभूषण और 8.40 लाख रुपए नकद जब्त किए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। ये दोनों आभूषण को बेचने के लिए सराफा दुकान में लाए थे। हालांकि इस आभूषण के दस्तावेज दोनों ने पुलिस के पास पेश नहीं कर पाए। पुलिस जांच में जुट गई है।
कवर्धा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति बिना दस्तावेजों के भारी मात्रा में सोना लेकर जा रहे हैं। इस पर थाना कवर्धा पुलिस ने उक्त घटना स्थल पर नाकेबंदी कर कार क्रमांक सीजी 04 पीक्यू 5004 को रोका, जिसमें भगत सिंह चौक निवासी उमाशंकर साहू और फौव्वारा चौक बैरन बाजार निवासी जावेद जिवानी सवार थे, जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो गाड़ी में 4 किलो सोना होना बताया, जिस पर पुलिस ने दोनों को वाहन और माल मशरूका सहित थाना लाकर थाना सीसीटीवी और वीडियो कैमरा में समक्ष उनकी तलाशी ली, तलाशी लेने पर उनके कब्जे से सोने के अलग-अलग आभूषण जिसका कुल वजन 4000.700 ग्राम था, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग & करोड़ रुपए है, जिसे जब्त किया गया। साथ ही 8.40 लाख रुपए नगद एवं एक कार भी जब्त किया गया है। जब पुलिस ने इनसे इस सोने से संबंधित दस्तावेज मांगे, तो दोनों व्यक्तियों द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज या बिल प्रस्तुत नहीं किया गया, जिससे यह संदेह उत्पन्न हुआ कि यह अवैध रूप से ले जाया जा रहा सोना हो सकता है।
आयकर विभाग को दी सूचना
मामले में कार्रवाई करते हुए धारा 106 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा पुलिस इस मामले की सूचना आयकर विभाग और रा’य कर (जीएसटी) को भी दे रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि कहीं यह मामला अघोषित संपत्ति, कर चोरी या हवाला लेन-देन से तो जुड़ा नहीं है।

    Latest Posts

    Don't Miss