रायपुर। उरकुरा में दो मालगाडिय़ों के खाली डिब्बे बीएटीपी पटरी से उतर गए। हादसा बुधवार दोपहर 3:23 बजे का है। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। रेलवे प्रशासन की तत्परता के चलते ट्रैक को शीघ्र बहाल किया गया।
वहीं घटना के कारण कुछ समय के लिए अपलाइन की गाडिय़ों को बिलासपुर में नियंत्रित किया गया। मौके पर रेलवे के संबंधित अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया। रेल अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार 04:30 बजे मिडिल लाइन से ट्रेनों का परिचालन पुन: शुरू किया गया। इस घटना का यात्री गाडिय़ों की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ा और यात्री ट्रेनें सुचारू रूप से संचालित होती रहीं। घटनास्थल पर अपर मंडल रेल प्रबंधक बजरंग अग्रवाल एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी ने निरीक्षण कर स्थिति का आकलन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।



