Latest Posts

तेज रफ्तार स्कूटी डिवाइडर से टकराई, एक की मौत दो घायल

स्कूटी चला रही लड़की का सिर एंगल के संपर्क में आते ही हुआ धड़ से अलग


रायपुर। राजधानी के टिकरापारा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना इतना दर्दनाक था कि स्कूटी चला रही 18 वर्षीय चौरसिया कॉलोनी टिकरापारा निवासी आलिया खान पिता रमजान खान का सिर धड़ से अलग हो गया। हादसे में पीछे बैठी दो नाबालिग लड़कियांआलिया खान इमरोज खान (14) एवं बुशरा खान पिता अलाउद्दीन (17) घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का पूरा दृष्य सीसीटीवी कैमरे में कैद है।
मिली जानकारी के अनुसार मृतका चौरसिया कॉलोनी टिकरापारा निवासी आलिया खान (18) बुधवार शाम अपनी दो नाबालिग आलिया व बुशरा के साथ बोरियाखुर्द से कमल विहार घूमने जा रही थी। स्कूटी तेज रफ्तार में थी। अचानक स्कूटी नियंत्रित हुई और डिवाइडर से टकराई और तीनों नीचे गिर गए। इस दौरान स्कूटी चला रही आलिया का सिर डिवाइड के पास एक लोहे के एंगल में पड़ते ही धड़ से अलग हो गया। वहीं पीछे बैठी दोनों लड़कियों के सिर और पैरों में चोटें आईं, लेकिन उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। इधर, दुर्घटना होते ही आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। टिकरापारा थाना प्रभारी विनय सिंह ने बताया कि मृतका का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों की हालत सामान्य है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

    Latest Posts

    Don't Miss