Latest Posts

रायपुर नगर निगम के 9 जोन में अध्यक्षों का चुनाव आज


रायपुर। नगर निगम के 9 जोन के अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया 3 अप्रैल को निर्धारित की गई है। यह निर्वाचन महात्मा गांधी सदन भवन के चौथे तल पर स्थित सामान्य सभागार में दोपहर 12 बजे प्रारंभ होगा। इस चुनाव की निगरानी के लिए नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने अपर आयुक्त पंकज के शर्मा और विनोद पांडेय को निर्वाचन सह पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। दोपहर 12 से 12.15 बजे तक नाम निर्देशन, 12.15 से 12.45 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच और पात्र उम्मीदवारों की घोषणा, 12.45-1 बजेे उम्मीदवारों के नाम वापस लेने का अवसर, 1 से 1.30 बजे मतदान होंगे। मतदान समाप्त होते ही मतगणना के परिणाम की घोषणा की जाएगी। रायपुर की 10 वार्ड समितियों में से जोन क्रमांक 2 को छोड़कर सभी जोनों में अध्यक्ष पद का निर्वाचन होगा। प्रत्येक जोन के लिए संबंधित जोन आयुक्त को निर्वाचन सह पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। निर्वाचन की प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जोन के अंतर्गत आने वाले वार्डों के निर्वाचित पार्षदों को समय, स्थान और तिथि की सूचना देने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, इसकी जानकारी नगर निगम के सूचना पटल पर भी प्रकाशित की जाएगी। नगर निगम अधिनियम 1956 की धारा 48 (क) के तहत यह निर्वाचन निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संपन्न किया जाएगा, जिसमें मतगणना के तुरंत बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी और संपूर्ण प्रक्रिया का लेखा-जोखा भी दर्ज किया जाएगा।

Latest Posts

Don't Miss