Latest Posts

धोखाधड़ी के फरार आरोपी 1 साल बाद गुजरात से गिरफ्तार


रायपुर। धोखाधड़ी करने के आरोप में भनपुरी पुलिस ने एक साल से फरार आरोपी ग्राम कुंआपदक थाना नलिया जिला भुज गुजरात निवासी हिम्मत सिंह पिता वनराज सिंह (29) को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार रामेश्वर नगर भनपुर निवासी संदीप कुमार उपाध्याय ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दुर्गा लॉजिस्टिक नाम से ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाता है। 28.10.2024 को चौधरी फेट कॅरियर से पनवेल महाराष्ट्र लोहे की पाइप ले जाने के लिए आरोपी ने किराए पर वाहन मांगा था, जो वाहन ट्रक कमांक जीजे-12 सीटी-7776 जिसका चालक उमर उस्मान वडेजा भेजा था। वाहन को श्रीराम रोलिंग मील यूनिट से 24.850 टन मटेरियल लोहे की पाईप लोड कर बिल्टी प्राप्त कर चालक को 45,000 रुपए पैसा देने के लिए अनुपम चौधरी फं्रट कॅरियर के खाते में डाला तथा विजय स्टील पनवेल महाराष्ट्र जाओ बिल्टी में पता दिया है। वाहन चालक दिनांक 28.10.2024 को माल लेकर निकला लेकिन 5.11.2024 तक माल लेकर पनवेल महाराष्ट्र नहीं पहुंचा तो प्रार्थी स्वयं एवं चौधरी फॅट कॅरियर के ओमा राम के साथ पता करने पर वाहन चालक उक्त माल सहित पनवेल महाराष्ट्र न जाकर धोखा देते हुए गुजरात की ओर चला गया और अपना मोबाईल बंद कर दिया कि रिपोर्ट पर थाना खमतराई में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान वाहन स्वामी कुआपदक थाना नलिया जिला भूज गुजरात निवासी हिम्मत सिंह से घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो बताया कि वाहन चालक उमर उस्मान वडेजा के साथ मिलकर उसे माल लोड कर गुजरात आकर दूसरे गाडी में माल लोड कर माल को बेचकर पैसा लेकर आने बोला था, जो गुजरात आकर माल को बेचकर वाहन को धनराज होटल के पास होज (बचाऊ) में छोडकर भाग गया। वाहन मालिक का मामले में संलिप्ता पाए जाने पर आरोपी हिम्मत सिंह को 01 अप्रैल 2025 को गिरप्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। प्रकरण में वाहन चालक उमर उस्मान वडेजा फरार है, जिनका पता तलाश जारी है।

Latest Posts

Don't Miss