Latest Posts

हेलमेट व सीट बेल्ट अनिवार्यता से 50 प्रतिशत तक घट सकती हैं दुर्घटनाएं


रायपुर। सडक़ हादसों में कमी लाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह तीन दिवसीय कार्यशाला कुशालपुर चौक स्थित निजी होटल में आयोजित की गई। इस आयोजन में प्रदेशभर से यातायात विभाग के 30 अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला में प्रशिक्षण देने के लिए पूर्व पुलिस महानिदेशक एवं विशेष पुलिस आयुक्त, नई दिल्ली सत्येन्द्र गर्ग, पूर्व परिवहन उपायुक्त नई दिल्ली अनिल चिकारा और एआईटीडी के महाप्रबंधक संदीप कुमार उपस्थित रहे। कार्यशाला के तहत टाटीबंध चौक का निरीक्षण कर सडक़ सुरक्षा सुधार के सुझाव दिए गए। यातायात पुलिस कर्मियों की बैठक में गर्ग ने हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता पर जोर देते हुए सडक़ हादसों में 40-50 प्रतिशत मौतें रोकने की संभावना जताईं। नशे में वाहन चलाने पर 10,000 जुर्माना व 6 माह की सजा का प्रावधान बताया गया। सडक़ सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रवर्तन कार्रवाई और जागरूकता अभियानों पर बल दिया गया। उन्होंने बताया कि 2024 में रायपुर जिले में 594 लोगों की सडक़ दुर्घटनाओं में मृत्यु हुई, जिसे कम करने के लिए लक्ष्य निर्धारित कर सख्त कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

Latest Posts

Don't Miss