Latest Posts

ऑनलाइन सट्टा संचालित करते युवक गिरफ्तार


रायपुर। खमतराई पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 25 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि खमतराई थाना क्षेत्र के शिवानंद नगर झंडा चौक के पास एक व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा है। पुलिस टीम ने जब आरोपी के मोबाइल की जांच की, तो उसमें क्रिकेट सट्टे से जुड़ी गतिविधियां पाई गईं। इसके बाद टीम ने शिवांनद नगर खमतराई निवासी इरशाद खान को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

Latest Posts

Don't Miss