उपाध्यक्ष बने सरोज राठौर
कोरबा कोरबा अंचल के टी.पी. नगर क्षेत्र में स्थित होटल महाराजा में आयोजित छत्तीसगढ़ मिनी फुटबॉल एसोसिएशन की आम सभा व वार्षिक चुनाव में सर्व सम्मति से नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल को अध्यक्ष, महासचिव जावेद शेख और सरोज राठौर उपाध्यक्ष बनाए गए। बैठक की अध्यक्षता जिला ओलंपिक संघ के सचिव सुरेश क्रिस्टोफर ने की।
महासचिव शेख जावेद द्वारा बताया गया कि आगामी मई माह में अंडर-19 वर्ग का राष्ट्रीय मिनी फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न होगी। प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों का चयन करते हुए महासचिव द्वारा कोरबा के सरोज राठौर को उपाध्यक्ष पद की महत्त्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई, साथ ही अन्य कार्यकारिणी सदस्यों में अनूप राय, राजेश पाण्डेय, अविनाश बंजारे, मोहम्मद दानिश, सुरेन्द्र, फरमान दास, आशीष कैलब, मोहम्मद कलीम, शमीउल खान, सिकंदर टोप्पो, मंदिर तिवारी, श्याम बघेल, भूपेंद्र हिरवानी, विपिन यादव, राजेश मिश्रा, अनिल यादव, मसूद अहसन, जितेंद्र सिंह राजपूत आदि चुने गए।



