Latest Posts

16 फरवरी से जैन मंदिर परिसर भवन मे लोग देखेंगे जादुई करतब


कोरबा …. कोरबा अंचल के जैन मंदिर परिसर भवन मे जादुई कारनामों को लेकर जादूगर सम्राट अजूबा नये-नये जादुई करतब लेकर आ गए है। जिनका जिले में प्रथम शो बुधवारी बाजार स्थित जैन मंदिर परिसर भवन मे 16 फरवरी की शाम से शुरू होने जा रहा है।
शो प्रबंधक रुद्र प्रताप सिंह और पीआरओ मदन भारती ने बताया की जादूगर सम्राट अजूबा की पूरी टीम ऊर्जाधानी कोरबा आ चुकी है और शो की तैयारी तीव्र गति से शुरू है। इसमें 40 से ज्यादा महिला, पुरुष कलाकारों के सहयोगी दल के साथ विश्व की चुनिंदा जादुई प्रस्तुति यहां होगी। उन्होंने आगे कहा कि जादू हमारे देश की प्राचीनतम कला है जिसे आज संरक्षण की जरूरत है।
अब तक अनेक अवार्ड्स और पुरस्कारों से सम्मानित यमुनानगर हरियाणा निवासी जादूगर सम्राट अजूबा ने बताया कि जादू एक कला है और तंत्र-मंत्र, भूत-प्रेत से इसका दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है। लोगों को अंधविश्वास से बचाना उनके जादुई मिशन का मुख्य उद्देश्य है। उन्होने आगे बताया कि उनका हमेशा से प्रयास रहा है कि नए-नए करतब प्रस्तुत कर दर्शको का स्वस्थ मनोरंजन किया जाए और यहां अनेको नए करतब उनके जादुई शो के आकर्षण होंगे। जिसके अंतर्गत अंडर वाटर डेथ चैलेंज मैजिक, लड़की को टुकड़ों मे काट कर जोड़ना, लड़की को हवा मे उड़ाना, जिंदा लड़की के शरीर को दो टुकड़ा कर देना, मेन्टालिज्म के अनेक करतब हैं।
शो मे उच्च स्तरीय हास्य और नृत्य का भी खूबसूरत मिश्रण सभी की अभिरुचि को ध्यान में रखते हुए शामिल किया गया है। उन्होने बताया कि यहा रोज़ाना 2 शो 3:15 बज़े, 6:15 बजे से शुरू होंगे। जबकि रविवार और मंगलवार को तीन-तीन शो होगा। एक अतिरिक्त शो दोपहर 1 बजे होगा। इसके अलावा स्कूल के बच्चों के लिए भी स्पेशल शो प्रदर्शित होंगे। हर शो दो घंटे का होगा जिसमें रहस्य रोमांच और हास्य से भरे दर्जनों तरह के कारनामे शामिल होंगे। एडवान्स टिकट बुकिंग सुबह 10 बजे से ही हॉल पर शुरू हो कर दी जाएगी ताकि लोगों को असुविधा न हो। ऑनलाइन टिकट www.jadugarajooba.com पर जाकर ले सकते

Latest Posts

Don't Miss