Latest Posts

भाजपा नेता दिलीप दुबे का निधन.. कल पोड़ीबहार मुक्ति धाम में होगा अंतिम संस्कार…

कोरबा। भाजपा नेता दिलीप दुबे का बुधवार की शाम एम्स रायपुर में निधन हो गया।उनकी अंतिम यात्रा कल गुरुवार को दोपहर 1 बजे एमपी नगर निवास से पोड़ीबहार मुक्तिधाम के लिए निकलेगी।



एमपी नगर निवासी भाजपा नेता दिलीप दुबे (57) का बुधवार की शाम अल्प बीमारी के बाद एम्स रायपुर में आकस्मिक निधन हो गया। वे अपने पीछे पत्नी आभा दुबे ,दो पुत्र सहित भरा पूरा परिवार रोता बिलखता छोड़ गए है।उनका अंतिम संस्कार गुरुवार की दोपहर एक बजे पोड़ी बहार मुक्तिधाम में किया जाएगा।

Latest Posts

Don't Miss