Latest Posts

विकास नगर के 23 वर्षीय युवक का शव बाइक के साथ मिलने पर फैली सनसनी

कोरबा:कोरबा-पश्चिम कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर एम.डी. कॉलोनी निवासी अमित कुमार चंद्र पिता गोटिया चंद्र 23 वर्ष का शव ग्राम कुचेना क्षेत्र में बाइक के साथ मिलने पर सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार अमित रात भर से घर नहीं आया, सुबह ग्राम कुचेना से किसी ने एम.डी. कॉलोनी में सूचना दी की बाइक क्रमांक CG 12 BK 1749 के साथ एक युवक काली जैकेट और नीली जींस में अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है, उसकी फोटो खींचकर भेजा गया इसके बाद अमित के पिता कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचे तो अपने बेटे कि इस अवस्था को देखकर उनके होश उड़ गए।
फिलहाल घटना कैसे हुई है इसकी जानकारी नहीं मिली है ठंड की वजह से मृतक का शरीर अकड़ चुका है मामले की सूचना कुसमुंडा पुलिस को दे दी गई है पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Latest Posts

Don't Miss