Latest Posts

श्रद्धा महिला मंडल द्वारा श्रमिकों को बांटी गयी मच्छरदानी


कोरबा …. श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा एसईसीएल में कार्यरत निविदा कामगार श्रमिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए, डेंगू और मलेरिया के बढ़ते प्रकोप से बचाव हेतु वहां उपस्थित 270 कामगारों को मंडल अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा के कर कमलों द्वारा मच्छरदानी व खाने के पैकेट भेंट किया गया।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर मंडल अध्यक्षा ने संबोधित करते हुए उनके योगदान की सराहना की तथा कहा कि उनके श्रमदान, सहयोग से हमारा हर कार्य आसान हो जाता है। डेंगू, मलेरिया से बचाव के साथ साथ प्लास्टिक निषेध की हिदायतें भी दी। इस अवसर पर उनकी श्रीमती संगीता कापरी, श्रीमती सुजाता खमारी, श्रीमती बबिता गुप्ता, श्रीमती प्रियंका श्रीवास्तव, श्रीमती स्मिता निगम, श्रीमती पूनम सिंह, श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव और श्रीमती संगीता शुक्ला उपस्थित रही।

Latest Posts

Don't Miss