Latest Posts

वन भूमि पर अवैध उत्खनन कर बनाये जा रहे खेत पर की गयी कार्यवाही-जेसीबी जब्त


कोरबा … कोरबा जिले के केंदई रेंज अंतर्गत सखोदा परिसर में वन भूमि पर जेसीबी लगाकर अवैध उत्खनन कर खेत बनाये जाने की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम ने मौके पर दबिश देकर अवैध उत्खनन में लगे जेसीबी को जब्त कर भारतीय वन अधिनियम के तहत कार्यवाही की है।
जानकारी के अनुसार केंदई के वन परिक्षेत्र अधिकारी अभिषेक दुबे को मुखबीर से सूचना मिली थी कि उनके रेंज अंतर्गत सखोदा परिसर के कम्पाट में क्रमांक पी-329 में एक जेसीबी द्वारा अवैध उत्खनन किया जा रहा है। मुखबीर से मिली इस सूचना को वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री दुबे ने गंभीरता से लिया और दल बनाकर अपने कर्मचारी को तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच करने निर्देश दिया। दल द्वारा पूछताछ किये जाने एवं दस्तावेज की मांग करने पर जेसीबी ऑपरेटर द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। जिस पर वन स्टाफ ने अतिक्रमण का मामला मानते हुए जेसीबी को जब्त कर लिया और अपने साथ कार्यालय परिसर लाने के साथ ही प्राथमिकी दर्ज करने के साथ ही भारतीय वन अधिनियम की धारा 331 (1) (ख) के तहत कार्रवाई की गई। वन विभाग द्वारा मामले में आगे की पूछताछ जारी है। इस कार्यवाही में परिसर रक्षक पंकज खैरवार, प्रितम पुराईन, अशोक श्रीवास एवं नागेंद्र जायसवाल की प्रमुख भूमिका रही।

Latest Posts

Don't Miss