Latest Posts

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में जनजातीय गौरव दिवस मनाया गया हर्षोल्लास पूर्वक


कोरबा …. कोरबा जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय लाफा पाली में जनजातीय गौरव दिवस का कार्यक्रम 24 नवंबर को विद्यालय के प्रांगण में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया।
उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला के सहायक आयुक्त श्रीकांत कसेर रहे। उन्होंने विद्याथियों के उज्जवल भविष्य की शुभकामना के साथ सर्वांगीण विकास हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम में आदिवासी कला, साहित्य व संस्कृति की छटा बिखेरते हुए कलाकारों को निरंतर आगे बढने हेतु प्रेरणा के वचन कहे।
विशिष्ट अथितियों में देवेंद्र सिंह पाटले सहायक संचालक ने अपने उदगार में विद्याथियों को अपने व माता-पिता के सपनों को पूरा करने की प्रेरणा देते हुए विचार प्रकट किये। प्राचार्य श्री पांडेय नें बोर्ड परीक्षा मे बिना डर के परीक्षा देना व निरंतर अभ्यास के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखने हेतु प्रेरक वचन कहे। साथ ही किसी भी प्रकार की कठनाई के लिए साथ देने की बाते कही। कटघोरा विकासखंड के मण्डल संयोजक अजय श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम मे आदिवासियों के द्वारा किये गए देशप्रेम की भावना का उल्लेख किया उनके प्रेरणादायक वाक्यों से बच्चे काफी खुश नजर आये। मंडल संयोजक कौशांबी गभेल नें भी कार्यक्रम मे उपस्थित सभी शिक्षको बच्चों व पालको को एकजुट होकर विद्यालय के सर्वागीण विकास मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया।
प्राचार्य श्री पटेल द्वारा सहायक आयुक्त का धन्यवाद करते हुए विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। इसी तारतम्य में उपस्थित पालकों को सतत व संभव सहयोग करते रहने की बाते रखी। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में रहकर निशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करना व अपनी संस्कृति व सभ्यता को अच्छूण बनाये रखना पहली प्राथमिकता होने पर बल दिया गया। एकलव्य विद्यालय का मान बढ़ाये रखने के लिए सभी शिक्षक, अधीक्षक, अधिक्षिका, नोडल अधिक्षक पंकज खरे को ह्रदय से धन्यवाद किया।

Latest Posts

Don't Miss