Latest Posts

आचार-संहिता के दौरान जांच अभियान में 75 लाख नगदी व 80 लाख के आभूषण जप्त

कोरबा। विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया गया। जिले में शांतिपूर्ण चुनाव निपटने के बाद पुलिस प्रशासन के द्वारा आचार संहिता के दौरान हुई जप्ती व प्रतिबंधात्मक कार्यवाहियों के साथ वारंटों की तामिली के बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार अधिक नगदी व सामान की जप्ती की गई है। आचार-संहिता के दौरान तलाशी अभियान में पुलिस ने करीबी 75 लाख नगदी जब्त किए हैं वहीं आभूषणों की बात करें तो करीब 80 लाख के जेवरात को पकड़ा है। इसके अतिरिक्त चुनाव सामग्रियां व नशे के सामानों को जप्त किया गया है।

AddThis Website Tools

Latest Posts

Don't Miss