शहर के अलग- अलग हिस्सों में चल रही मैच देखने की तैयारी
महासमुंद। दीपावली और विधानसभा चुनाव के चलते भारत में चल रहे क्रिकेट वर्ल्ड कप का उत्साह कुछ फीका पड़ गया था, पर भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचने के बाद क्रिकेट प्रेमी फिर एक बार उत्साहित हैं। आज गुजरात में विश्व के सबसे बड़े Þनरेन्द्र मोदी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आस्ट्रेलिया और भारत के बीच रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है। जिसे देखने जहाँ एक ओर क्रिकेट प्रेमी उत्साहित हंै वहीं शहर के अलग- अलग हिस्सों में मैच देखने की तैयारी चल रही।
बता दें कि भारत के पास 11 साल बाद फिर से एक बार 50 ओवर के क्रिकेट वर्ल्ड कप में जीतने का मौका है। इससे पहले वर्ष 2011में भारतीय टीम ने महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में वर्ल्ड कप अपने नाम किया था। इस मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका को हराकर दूसरी बार विश्वविजेता बनी थी। भारत को यह जीत वर्ष 1983 के तीन दशक बाद मिली थी। भारतीय टीम वर्ल्ड कप के इतिहास में चौथी बार फाइनल में पहुँची है। इससे पहले कपिल देव की कप्तानी में 1983 में वेस्टेन्डीज को हराया फिर 2003 में सौरभ गांगुली की कप्तानी में आस्ट्रेलिया से हार मिली। पश्चात 2011 में महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में जीत हासिल की थी। भारत के पास 2003 की हार का बदला लेने का अच्छा मौका है और भारत में मैच होने के कारण अपने देश ,अपनी पीच और बड़ी संख्या में अपने प्रशंसकों के बीच उनकी जीत के विश्वास को और बढ़ा सकते हैं। इस बार पहली बार भारतीय टीम ने अपने सभी मुकाबले जीते हैं जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ है और उनके सभी बल्लेबाज और गेंदबाज पूरे फार्म में है,जो उनकी जीत को सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है।
मैच को लेकर उत्साह
आज होने वाले विश्व कप फाइनल मैच को लेकर किक्रेट प्रेमियों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है। त्योहार और विधानसभा के कारण विश्वकप का उत्साह थोड़ा कम जरूर पड़ गया था,पर अब भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचने पर इस मैच को लेकर लोगों का उत्साह सातवें आसमान पर है। जिसे लेकर तैयारियाँ भी जोरों पर है। कहीं मित्र मंडलियां एक साथ मैच देखने का प्रोग्राम बना रही है तो कहीं चौक- चौराहों पर बड़े स्क्रीन पर मैच देखने की तैयारी चल रही है। क्रिकेट प्रेमियों की मानें तो यह पल बार- बार नहीं आता इसलिए वे इसका पूरा आनंद उठाना चाहते हैं। क्रिकेट प्रेमियों ने यह भी कहा कि हम तो पाकिस्तान को हराकर खुद को वर्ल्ड का विजेता मानते हैं। अब टीम विश्व के फाइनल में पहुंच गई है तो आस्ट्रेलिया को धूल चटाकर 2003 का आस्ट्रेलिया से बदला लेने को तैयार है, और हमें विश्वास है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत तीसरी बार विश्व विजेता बनेगा।
रायपुर में होने जा रहे मैच से उत्साह
आगामी एक दिसंबर को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में भारत और आस्ट्रेलिया के बीच टी- 20 का मुकाबला होने जा रहा है जिसे लेकर भी क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह है। यह मैच पहले नागपुर में होने वाला था जिसे यहाँ स्थानांतरित किया गया है। बता दें कि रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह मैदान में साल 2013 में आइपीएल के दो मैच खेले गए थे। साल 2015 में दूसरी बार यहां आइपीएल व 2016 में घरेलू रणजी ट्रॉफी के मैच खेले गए थे। इसके अलावा मुश्ताक अली टी-20 और टी- 20 चैलेंजर ट्रॉफी के मैच भी खेले गए हैं। रोड सेफ्टी सीरीज के कई मैच की भी रायपुर मेजबानी कर चुका है। वहीं भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक मुकाबला खेला जा चुका है।



