Latest Posts

5100 दीपक प्रज्वलित कर भव्य आतिशबाजी के साथ मनाई गई श्री राम दरबार में दीपावली


कोरबा ….. कोरबा अंचल में निर्मित श्री राम दरबार में दीपावली पर्व के अवसर पर 5100 दीपक प्रज्वलित कर भव्य आतिशबाजी की गयी। डी.डी.एम मार्ग में स्थित राम दरबार में सोमवती अमावस्या की संध्या भगवान श्री राम के स्वागत में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। यहां पर 5100 दिए प्रज्वलित किये गए इसके साथ ही शानदार आतिशबाजी का आनंद नगरवासियों ने उठाया। श्री राम दरबार को खूब सजाया गया। यह दृश्य देखने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से नगरवासी श्री राम दरबार आये थे।
अयोध्या की तर्ज पर बने श्री राम दरबार में मनाई गई दीपावली का पर्व हर किसी के मन को असीम शांति, सुकून, भक्ति, से सारोबार कर गया। प्रभु श्रीराम के दरबार में जो भी भक्त आया, वह यहीं का होकर रह गया। श्रीराम दरबार में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में आस्था का जनसैलाब नजर आया। पालकी यात्रा के दौरान 5100 दीपों की रौशनी ने श्री राम दरबार को जगमगा दिया।
समारोह की शुरुआत प्रभु श्रीराम, माता सीता और भ्राता लक्ष्मण की पालकी यात्रा निकालकर की गई, जिसने क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान आतिशबाजी के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का स्वागत किया गया।
श्रीराम दरबार में बाहर से आए तबला और संतूर वादकों की प्रस्तुती ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। तबला और संतूर कलाकारों की प्रस्तुती के बाद श्रीराम दरबार में प्रभु श्रीराम की भव्य आरती की गई। मंदिर के सामने पुरोहितों के द्वारा राम नाम के साथ भव्य आरती उतारी गई। इसके बाद मंदिर परिसर में भव्य आतिशबाजी की गई, जिससे आकाश साराबोर हो गया। काफी देर तक चली मनमोहक आतिशबाजी का आनंद भक्तो ने उठाया।

Latest Posts

Don't Miss