
कोरबा 09 नवंबर। खदान में लगातार हो रही हैवी ब्लास्टिंग की वजह से आसपास निवासरत ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विरोध के बाद भी एसईसीएल द्वारा हैवी ब्लास्टिंग बंद नहीं की जा रही है। पुनः हैवी ब्लास्टिंग होने से हायर सेकेंड्री स्कूल की छत का प्लास्टर टूट कर नीचे गया। घटना के वक्त कक्षा में कोई नहीं था, इससे अप्रिय हादसा टल गया।
साऊथ ईस्टर्न कोलफिल्डस लिमिटेड एसईसीएल की गेवरा खदान से 50 मीटर की दूरी पर शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल संचालित है। दोपहर के वक्त खदान में हैवी ब्लास्टिंग किया गया। इससे उत्पन्न कंपन से स्कूल के छत के प्लास्टर का बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। घटना को लेकर बच्चों, शिक्षकों व स्टाफ में भय का माहौल व्याप्त है। बताया जा है कि दोपहर को दो बजे के स्कूल के ठीक पीछे एक साथ कई होल में बारूद भरकर एक साथ ब्लास्टिंग किया गयाए इससे स्कूल के छत का प्लास्टर भरभरा कर गिर गया। घटना की जानकारी मिलने पर गेवरा के कुछ अधिकारी स्कूल पहुंचे और निरीक्षण किए। इस दौरान प्राचार्य, स्टाफ व विद्यार्थियों ने हैवी ब्लास्टिंग बंद करने की मांग की।



