Latest Posts

लखन के मांद में घुसकर गरजे जयसिंह, मिला भारी समर्थन

कोरबा। प्रदेश के राजस्व मंत्री कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल ने मंगलवार को कोहड़िया में जनसभा का आयोजन किया। यह भाजपा के प्रत्याशी लखनलाल देवांगन का मोहल्ला है। यहां देवांगन के भाई ने कुछ विध्न संतोषियों के साथ मिलकर कांग्रेस की कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया। इसके बाद जयसिंह खुद लखन लाल के मांद में घुसकर चुनाव प्रचार, किया। जहां उन्हें लोगों का व्यापक जन समर्थन मिला। जय सिंह अग्रवाल की सभा में उन्हें सुनने के लिए लोग बड़ी तादात में पहुंचे थे।
जो खुद ही कह रहे थे कि इस वार्ड को एक तरह से भाजपा की गुलामी झेलनी पड़ रही है। इस चुनाव में उन्हें इससे आजादी चाहिए। वह चौथी बार जयसिंह अग्रवाल को क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए देखना चाहते हैं।
इससे स्वत: यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि भाजपा के प्रत्याशी का उनके मोहल्ले में ही किस कदर विरोध है।

सभा में जयसिंह अग्रवाल ने लोगों को संबोधित किया और अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनवाई। जयसिंह ने कहा कि सिर्फ छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश में कोरबा एक ऐसी विधानसभा है। जहां लोगों को रिकॉर्ड संख्या में आबादी पट्टे मिले हैं। 10000 से अधिक पट्टे का वितरण किया गया है। मेरा वादा है कि सरकार बनते ही एक-एक व्यक्ति को पट्टा दिया जाएगा। इसमें किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए। कोरबा में ऐतिहासिक काम किया है। हर घर बिजली, पानी, राशन कार्ड के अलावा कोरबा जिले का चहुमुखी विकास हुआ है। सड़कों का नेटवर्क विकसित किया गया है।
शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम हुआ है। आज गरीब का बच्चा स्वामी आत्मानंद स्कूल में अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा प्राप्त कर रहा है। जिस मेडिकल शिक्षा को प्राप्त करने का सपना कोरबा ले बच्चे देखते थे। उसे जिले में खुलवा दिया अब कोरबा के मेडिकल कॉलेज में नए डॉक्टर तैयार होंगे। अच्छी स्वास्थ्य सुविधा के लिए हमर क्लीनिक खोले जा रहे हैं। यह हमारी सरकार की देन है। हाल ही में हमने घोषणा पत्र जारी किया है। कांग्रेस की सरकार घोषणा पत्र के सारे वादे पूरे करेगी। हमने एलपीजी सिलेंडर पर ₹500 सब्सिडी की घोषणा की है। सरकार बनते ही इसे लागू किया जाएगा। 200 यूनिट बिजली भी फ्री कर दी जाएगी।

जयसिंह ने यह भी कहा कि हमने कोरबा जिले में अब तक जितने भी चुनाव लड़े हैं। फिर चाहे वह विधानसभा, लोकसभा महापौर का चुनाव हो। कोरबा क्षेत्र की जनता से इतना जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। इतना उत्साह लोगों में मैंने कभी नहीं देखा। कोरबा क्षेत्र की जनता मेरे कार्यों के साथ ही साथ कांग्रेस के नीतियों से बेहद प्रभावित है।

चुंकि जयसिंह अग्रवाल कोरबा विधायक होने के साथ ही राजस्व मंत्री भी हैं। तो वार्डवासियों ने भाजपा प्रत्याशी के पार्षद भाई नरेंद्र देवांगन की शिकायत भी की वार्डवासियों ने कहा कि नरेंद्र देवांगन पैसे लेकर कोहड़िया के आसपास राख गिरवा रहे हैं। उन्होंने पत्र लिखकर राख पटवाने का अनुरोध किया था। जिससे उन्हें पैसे मिले, जबकि मुसीबत हमें झेलनी पड़ रही है। पहले कोहड़िया में इतना प्रदूषण नहीं था। लेकिन अब जीना दुश्वार हो गया है। हल्की सी हवा चलने पर घर आंगन में राख एकत्रित हो जाती है। यह सब भाजपा प्रत्याशी के भाई लखन नरेंद्र देवांगन की देन है। जिससे हम त्रस्त हैं। वार्ड वासियों ने राजस्व मंत्री से इस दिशा में ठोस कार्यवाही करने का भी अनुरोध किया है। राख की राजनीति करने वाले भाजपा प्रत्याशी का चेहरा आज उनके ही घर में पूरी तरह से बेनकाब हो गया है।

जयसिंह अग्रवाल की सभा मंगलवार की शाम को भाजपा प्रत्याशी लखन के घर के समीपी थी। इसे लेकर भाजपाइयों में पहले ही बेज्जती हो जाने का डर था। हुआ भी ठीक वैसा ही, कुछ विघ्नसंतोषियों ने इस सभा का विरोध करने का प्रयास किया। जिसमें वह असफल रहे, कांग्रेसी जैसे ही कोहड़िया पहुंचे। जिनमें यूथ कांग्रेस, पार्षद और संगठन के पदाधिकारी शामिल थे। भाजपाई मैदान छोड़कर भाग खड़े हुए। जैसे ही जयसिंह अग्रवाल मौके पर पहुंचे और उन्होंने बोलना शुरू किया। लोग भारी संख्या में सभा स्थल के आसपास एकत्र हो गए। सभी ने जय सिंह अग्रवाल की सभा में न सिर्फ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बल्कि उन्हें अंत तक सुना भी।

Latest Posts

Don't Miss