Latest Posts

निर्दलीय प्रत्याशी ने कांग्रेस के समर्थन में लिया नाम वापस

  • जयसिंह अग्रवाल के विकास कार्यों से प्रभावित होकर बदला मन
    कोरबा … कोरबा जिले में एक निर्दलीय प्रत्याशी ने कांग्रेस के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया हैं। कोरबा विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वाले एस.आर. अंचल ने नाम वापस लेते हुए अपना समर्थन कांग्रेस को दे दिया है। उन्होंने कहा की प्रदेश के राजस्व मंत्री और कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से प्रभावित हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर न सिर्फ जयसिंह को समर्थन दिया। बल्कि उनके पक्ष में प्रचार करने की बात भी कही है।
    चुनाव लड़ने के लिए सभी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। अब नाम वापसी का दौर जारी है। जिसके बाद 2 नवंबर की शाम तक यह सूची फाइनल हो जाएगी। कौन-कौन से प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए विधानसभा चुनाव में जाएंगे। इसकी तस्वीर नाम वापसी के बाद ही साफ होगी। जिले के 4 विधानसभाओं में कोरबा विधानसभा से चुनाव लड़ने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। इन्हीं में से एक एस.आर. अंचल भी हैं। जिनकी खास तौर पर सतनामी समाज में अच्छी खासी पैंठ रही है। अपने समर्थकों के साथ अंचल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कोरबा विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भरा था। लेकिन अब मतदान के पहले, नाम वापसी के दौरान ही उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है और जय सिंह अग्रवाल को समर्थन दे दिया है।

Latest Posts

Don't Miss