प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की
महासमुंद। कांग्रेस नेत्री व महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती राशि त्रिभुवन महिलांग ने मीडिया में उनके चुनाव लड़ने की खबरों पर शुक्रवार शाम एक प्रेस कांफ्रेंस कर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने छग जनता कांग्रेस जे से चुनाव नहीं लड़ने की खबरों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि पिछले कुछ दिनों से उनके महासमुंद विधानसभा से चुनाव लड़ने की खबरें मीडिया में आ रही है जो पूरी तरह से भ्रामक है। एक समर्थक द्वारा उनके नाम से नामांकन फार्म खरीदा गया है जिसकी जानकारी उन्हें बाद में हुई। वे कांग्रेस पार्टी से कभी भी बगावत कर चुनाव नहीं लड़ेगी। छग जनता कांग्रेस जोगी पार्टी द्वारा उन्हें महासमुंद विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी बनाए जाने की जानकारी उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से मिली है। महासमुंद विधानसभा के साथ जिले में पति और उनका जनाधार है इसलिए जनता कांग्रेस पार्टी के नेता टिकट वितरण के समय से ही उनके पति से संपर्क कर रहे थे। इस वजह से शायद पार्टी की ओर से उन्हें प्रत्याशी बनाया गया होगा। वे कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता है। वे महासमुंद विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी डॉ रश्मि चन्द्राकर के साथ ही जिले की शेष तीनों सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी को विजयश्री हासिल करने के लिए पूरी तरह से समर्पित होकर कांग्रेस पार्टी के लिए कार्य करेंगी। जिले के चारों सीटों को जीतकर छग में कांग्रेस के 75 पार के लक्ष्य के साथ भारी बहुमत से फिर छग में भूपेश बघेल की सरकार बनाएगी।



