महासमुंद (संवाद साधना)। छग हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी परसकोल रोड की महिलाओं ने गार्डन में पूरे उत्साह के साथ सावन महोत्सव मनाया। इस दौरान खेल स्पर्धाएं हुई। नृत्य का आयोजन किया गया। तथा सावन के झूले का आनंद लिया गया। संतोषी पंडा, वंदना बेहरा, मधुरानी चंद्राकर ने बताया कि इस अवसर पर महोत्सव में शामिल होने वाली महिलाओं के लिए हरे रंग साड़ी अनिवार्य की गई थी। खेल कूद के अलावा गीत, नृत्य के आयोजन में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महोत्सव में स्मिता डफले, भावना चंद्राकर, मधुरानी चंद्राकर, पूजा श्रीवास्तव, पूनम इसरानी, कशिश, नीलू अग्रवाल, सुनीता दुबे, आकांक्षा दुबे, मन्नत, मंजू सिन्हा, नीता, स्वाती आदि शामिल हुईं। इस अवसर पर केक भी काटा गया। तथा हाथों पर लगाई गई मेहंदी का प्रदर्शन भी किया गया।




