Latest Posts

तैरती मिली ग्रामीण की लाश, करतला थाना क्षेत्र के ग्राम बेहरचुआं की घटना

कोरबा, करतला थानांतर्गत ग्राम बेहरचुआं के खंभामुड़ा तालाब में आज सुबह एक ग्रामीण की तैरती लाश मिली जो कल मध्यान्ह से घर से निकला था। उसके परिवार के सदस्यों द्वारा शिनाख्त किये जाने के बाद करतला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पंचनामा कार्रवाई कर उसे पीएम के लिए सीएचसी के चीरघर भिजवा दिया।

जानकारी के अनुसार चरमत सिंह राठिया उम्र 45 पिता मधुराम राठिया कल मध्यान्ह घर से निकला था। लगभग शाम 5 बजे तक वह गांव में देखा गया जिसके बाद देर शाम व रात तक घर नहीं लौटा। इस वजह से उसका बड़ा भाई अनुज राम राठिया उम्र 47 पिता मधुराम राठिया परिवार के सदस्यों के साथ खोजबीन में लगा रहा। आज सुबह 6 बजे के लगभग गांव के किनारे स्थित खंभामुड़ा तालाब में चरमत सिंह की तैरती लाश मिली। जिसकी सूचना दिए जाने पर करतला पुलिस ने मर्ग क्रमांक 32/23 कायम कर शव को पीएम के लिए चीरघर भिजवा दिया।

Latest Posts

Don't Miss