Latest Posts

कार और बाइक में भिड़ंत ,एक की मौत,

0. एक घायल उपचार जारी

0. कटघोरा थाना क्षेत्र की घटना

0 फिंगेश्वर-राजिम मुख्य मार्ग में पेड़ से जा टकराई कार

कोरबा ,जिले के कटघोरा तहसील में कटघोरा-अंबिकापुर मार्ग में कार और बाइक की जबरदस्त भिड़ंत में बाइक सवार युवक की मृत्यु हो गयी वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है। हादसे के बाद घायल युवक को जिला मेडिकल कॉलेज लाया गया है।
जानकारी के अनुसार सड़क हादसे में बाइक सवार 27 वर्षीय नमन सिंह की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी। वह बाइक से पोड़ी-उपरोड़ा अपने किसी निजी कार्य से जा रहा था। इधर फिंगेस्वर-राजिम मुख्य मार्ग में कार पेड़ से जा टकराई। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई है। इस हादसे में चालक बाल-बाल बचा। कार में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बताये जा रहे हैं।

Latest Posts

Don't Miss