
कोरबा ,शहरी क्षेत्र के मानिकपुर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शाखा में कल से लिंक फेल है इसी तरह आए दिन लिंक फेल होने ,भुगतान व पैसे जमा करने संबंधी समस्या अक्सर देखने को मिलता है। इसी क्रम में गुरुवार की दोपहर बैंक का लिंक फेल होने के बाद घंटों तक बैंकिंग प्रक्रिया शुरू होने इंतजार कर रहे परेशान ग्राहक बैंक के परिसर में ही जम गए। शुक्रवार की सुबह से ही बैंक का लिंक फेल होने की सूचना मिली। आज सुबह जब उपभोक्ता लेन देन करने के लिए बैंक पहुंचे तो पता चला कि सिस्टम खराब है निराशा होकर उपभोक्ता बैंक से वापस लौटे इस सुबह से ही बैंकिंग को आए कई ग्रामीण परेशान हो गए। इसके बाद घंटों इंतजार करने के बाद ग्रामीण बैंक परिसर में जमीन में ही बैठ गए। वहीं मामले को लेकर शाखा प्रबंधन एवं यहां कार्यरत कर्मचारियों का कहना है लिंक फेल होने की वजह से ये समस्या है। कहा कि लिंक ठीक करने का काम शुरू है, ताकि जल्द से जल्द बैंकिंग कार्य शुरू हो। इधर बताते चलें की स्टेट बैंक आफ इंडिया बैंक का एटीएम अधिकांश कई वर्षों से बंद पड़ा हुआ है। एटीएम बंद होने से ग्रामीणों की समस्या और ज्यादा बढ़ गई है। आए दिन लिंग फेल होने की वजह से समस्या तो बड़ी रही है जरूरी काम से पहुंचे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है आज एक उपभोक्ता चेक जमा करने के लिए मानिकपुर स्टेट बैंक पहुंचा तो वहां पदस्थ कर्मचारी ने बताया कि सिस्टम खराब है इस वजह से चेक जमा नहीं हो पाएगा कुछ समय बाद आने की सलाह बैंक कर्मचारी द्वारा उपभोक्ता को दिया गया घंटो तक इंतजार करने के बाद भी सिस्टम नहीं सुधरा तो उपभोक्ता उल्टे पांव वापस लौट आया





