कोरबा, छ.ग. तैराकी संघ भिलाई जिला दुर्ग द्वारा निर्देशित राज्य स्तरीय सीनीयर चैम्पियनशीप 11 जून 2023 को प्रातः 09:00 बजे दिल्ली पब्लिक स्कूल रिसाली भिलाई (छ.ग.) होना है। जिसमें भाग लेने वाले तैराक कोरबा जिले से जायेंगें जिनके चयन ट्रायल टाईम के आधार पर उन्हें कोरबा जिले से चयन कर राज्य स्तरीय सिनियर तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेने भेजा जावेगा, तैराकी संघ कोरबा सचिव अशोक सक्सेना ने बताया कि जिले के जो पंजीकृत खिलाड़ी भाग लेने वाले तैराक पंजीयन के लिए फार्म ग्वालियर फर्नीचर तिलक मार्ग बाई पास रोड कोरबा (छ.ग.) से प्राप्त कर सकते है। पंजीयन फार्म जमा करके की अन्तिम तिथि 05/06/2023 है।
भिलाई में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित खिलाड़ी हैदराबाद (तेलांगना) में 02 जुलाई 2023 से 05 जुलाई 2023 तक 76 वीं सीनीयर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में भाग लेंगे।



