कोरबा-पाली, जनपद पंचायत कार्यालय पाली के अधीन ग्राम पंचायत तालापार में ऊपरपारा मोहल्ला में डेढ़ महीने पहले गली कांक्रीटीकरण के घटिया कराया गया निर्माण के चलते सड़क टूटने फूटने व उखड़ने लगा है।घटिया निर्माण की पोल तब खुल गई,जब गांव के लोगो ने कांक्रीट सड़क पर चलना शुरू किया।तात्पर्य यह है कि निर्माण कार्य मे निर्धारित मापदंड के मुताबिक मटेरियल का इस्तेमाल न कर बहुत ही घटिया स्तर का निर्माण सामाग्री से लाखों का कांक्रीटीकरण कराया गया।सरपंच सचिव ने अपना स्वार्थ सिद्धि के लिए निर्माण में गुणवत्ता को परे रख दिया।कांक्रीटीकरण के कार्य की गुणवत्ता में खराबी के विषय में गांव के ग्रामीणों ने भी नाराजगी व्यक्त की है व उन्होंने कहा कि सरपंच सचिव भ्रस्ट्र कार्य कराकर अपना झोली भर रहे है।उन्हें गांव के विकास की चिंता नही,चिंता है तो खुद के विकास की।गांव के लोगो ने घटिया काम को लेकर कलेक्टर के पास शिकायत कर समस्त कामो का जांच कराने का मन बनाया है।सोचने वाली विषय यह है कि घटिया कार्य एवं इसके गुणवत्ता में काफी कमियां होने के बाद भी काम देखने वाले इंजीनियर ने आखिर कैसे मूल्यांकन किया?एसडीओ आरईएस ने कैसे सीसी जारी किया?सीईओ ने कैसे भुगतान कर दिया? कहीं न कहीं इनके मिलिभगत से इनकार नही किया जा सकता तभी तो लाखों का गली कांक्रीटीकरण भ्रस्ट्राचार का भेंट चढ़ गया।






