कोरबा, जिले में बीती रात जमकर बारिश हुई। तेज आंधी-तुफान चलने के साथ ही हुई झमाझम बारिश के कारण न्यूनतम तापमान तेजी से गिर गया जिससे लोग कंपकपाने लगे। पिछले तीन दिनों से जिस तरह मौसम करवट ले रहा है उससे शहर में एक बार फिर से ठंड की वापसी हो गई है और लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे है। सेहत पर मौसमी बीमारियो का असर दिखना शुरू हो गया। बीमारियों की मार बढऩे के कारण अस्पतालों में भी रोगियों का दबाव बढ़ गया है। जिला चिकित्सालय में बढऩे लगी रोगियों की भीड़, जिला चिकित्सालय में प्रतिदिन आउटडोर मेें चिकित्सक कक्षों के बाहर विशेषकर फिजीशियन व शिशु रोग विशेषज्ञों के कक्ष के बाहर लाइने लंबी हो गई है। मौसम के परिवर्तन होने से वायरल फीवर का खतरा बढ़ गया है।
पिछले एक सप्ताह से अचानक बढ़ी उमस ने आमजन के स्वास्थ्य को ज्यादा प्रभावित किया है। दिन में उमस और रात में ठंडक के चलते मौसमी बीमारियों ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजो की संख्या इन दिनों 200 सौ तक पहुंच गई है, जो आम दिनो की तुलना में लगभग दोगुनी है।
0मौसम परिवर्तन के चलते पनप रही बीमारियां
मौसम परिवर्तन होने के साथ ही मौसमी बीमारियो का प्रकोप शुरू हो जाता है। बुखार, पेटदर्द, आंख में जलन, हाथ पैर में दर्द, डायरिया, उल्टी सहित अनेक प्रकार की बीमारियां आमजन को अपने चपेट में ले लेती है। बीते दिनो बरसात होने के कारण भी लोगो में बीमारी बढ़ी है। ऐसे में अस्पताल में मौसमी बीमारियो के मरीज सबसे अधिक पहुंच रहे है।



