980 लीटर डीजल जब्त
कोरबा ,डीजल के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्यवाही हुई है । बीती रात पिकअप वाहन से 980 लीटर डीजल जब्त की गई है। वाहन में 35 लीटर क्षमता के 28 जरीकेन डीजल परिवहन किया जा रहा था। बताया जा रहा वाहन का मालिक कोरबा निवासी है। डीजल मय वाहन को जब्त कर पुलिस के हवाले किया गया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है



