कोरबा, हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार जिले के करतला ब्लॉक में आज 16 फरवरी को हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ सरकार के कामकाज को लेकर जनता को बताया जा रहा है। वही कांग्रेस से लोगों को जोड़ने के लिए ब्लॉक स्तर पर काम किया जा रहा है। वही करतला ब्लॉक में कार्यक्रम प्रभारी श्रीमती धनेश्वरी कंवर के नेतृत्व में करतला क्षेत्र के टीमनबौना,बड़मार होते हुए सुईआरा में कार्यक्रम का समापन हुआ। वही प्रमुख रूप से गोविन्द नारायण पैकरा,श्यामलाल कंवर,दौलतराम राठिया,शैलेन्द राय,अशोक सिंह,मनोज दुबे,शिवम राय,अमन अग्रवाल,अंकित गौर,नरेंद्र प्रजापति,कृष्णा दास महंत,अनुपा महंत,सुभद्रा महंत,पतिराम कैवर्त,भवानी लाल,कुईसा राठिया,शांतिलाल राठिया,रमेश राठिया,मनोहर,चंदा बाई,मधुरा भाई,श्यामा बाई,एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता व ग्रामवासी उपस्थित रहे हैं।




