कोरबा ,नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक पांच निवासी नवनीत कुमार रजक चंद्रा देवी एवं रजक परिवार द्वारा देव स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया गया समारोह के दूसरे दिन राजगढ़ी प्राचीन महामाया मंदिर के पास शनिदेव मंदिर प्रांगण में आयोजित देव स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह में विधि-विधान के साथ हवन-यज्ञ कर भगवान की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। राजगढ़ी महामाया मंदिर शनिदेव मंदिर प्रांगण में चल रहे देव स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पं. मनहरण के नेतृत्व में विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद हवन-यज्ञ किया गया जिसमें स्थानीय श्रद्धालुओं द्वारा पूर्णाहुति डाली गई। तत्पश्चात भगवान की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
समारोह में भगवान की आरती के बाद भजन कीर्तन किया गया। तत्पश्चात आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ उठाया।



