Latest Posts

शहर के नजदीक पहुंचा 13 हाथियों का दल ,दहशत का माहौल व्याप्त

कोरबा,शहर के पास पहुंचा हाथियों कादल,नजदीक में रात से हैं मौजूद। जंगल-जंगल घूम रहा हाथियों का दल कोरबा शहर के नजदीक लगे इलाके में मौजूद है।
जंगल के रास्ते चहल कदमी कर रहे हैं। हाथियों के लगभग 6 से 7 की संख्या में सर्वमङ्गला मंदिर के निकट ग्राम सोनपुरी, जटराज, पाली-पडनिया में रात में मौजूदगी रही।
आज अलसुबह ये हाथी सड़क पार कर बरबसपुर से लगे भिलाई खुर्द निर्माणाधीन रेलवे लाइन मार्ग में नदी के आसपास देखे गए।
अलसुबह इनके दल को ग्राम सोनपुरी- सर्वमङ्गला मार्ग पार करते लोगों ने देखा और वीडियो भी बनाया। नगर पालिक निगम क्षेत्र से लगे इलाके में हाथियों को देखे जाने से लोगों में कौतूहल के साथ दहशत का भी आलम है। कोरबा-कनकी मार्ग में शहर के नजदीक, सोनपुरी गांव में हसदेव नदी में ईन्होंने डेरा डाला है। इलाक़ा कोरबा वन मंडल में शामिल है। सूचना मिलने के उपरांत एहतियात के तौर पर और आम लोगों को हाथियों के नजदीक जाने से रोकने के लिए वनविभाग और उरगा पुलिस की टीम आसपास मौजूद है। लोगों को हिदायत दी जा रही है कि वह हाथियों के करीब बिल्कुल भी ना जाएं और ना ही सेल्फी लेने की कोशिश करें। भीड़ न बाधाएं और किसी तरह का शोर-शराबा भी ना करें। हाथी शांति प्रिय प्राणी है और अपने ही रास्ते से आता-जाता है। छेड़ने या शोर-शराबा करने से बिदकने की संभावना रहती है।

एस आर कर्माकर
रेंजर कोरबा वन मंडल

Latest Posts

Don't Miss