Latest Posts

सुराकछार में सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन, खेले गए चार मैच


बांकीमोंगरा, निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 56 सुराकछार बस्ती में गणतंत्र दिवस के मौके पर सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। कुल चार मैच खेले गए। फाइनल मुकाबला स्कूल मोहल्ला सुराकछार व भदरापारा के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कूल मोहल्ला सुराकछार की टीम ने 8 ओवर में 57 रन का लक्ष्य दिया। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी भदरापारा टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और टीम 42 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। इस तरह 15 रनों से स्कूल मोहल्ला की टीम ने यह मैच जीत लिया। सुराकछार समिति के अध्यक्ष रामकुमार सिंह तंवर, सह कोषाध्यक्ष मोहित राम यादव, केशर चन्द्र महंत, चंद्रकेश्वर सिंह तंवर ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया।

Latest Posts

Don't Miss