Latest Posts

दुल्हन की तरह सजाया गया मोरगा चौकी, ग्रामीणों के लिए बना आकर्षण का केंद्र


कोरबा , गणतंत्र दिवस को लेकर मोरगा चौकी को झालर व गुब्बारों से सजाया गया है जो दुल्हन की तरह लग रहा है इसे सजाने के लिए चौकी प्रभारी वैभव तिवारी और यहां पदस्थ पुलिस के जवान दिन रात जुटी रही पुलिस की टीमें इसे सजाने में तत्पर नजर आईं। महिला व पुरूष आरक्षियों की मेहनत से चौकी झालर लाइट से सजाया गया है पहली बार मोरगा चौकी को गुब्बारों व झालरों से सजाया गया है इसे देखने के लिए ग्रामीण पहुंच रहे हैं जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है जबसे चौकी प्रभारी यहां पदस्थ हुए हैं चौकी को एक अलग रूप दिया जा रहा हैं वही यहां के ग्रामीण भी पुलिस से सीधे संवाद कर रहे हैं यहां इस वर्ष चौकी प्रभारी वैभव तिवारी ध्वजारोहण करेंगे l महिला आरक्षियों के द्वारा सुंदर रंगोली तैयार किया जा रहा है जो आकर्षण के केंद्र रहेंगी।

गुब्बारों वा झालरों से सजाया गया मोरगा चौकी

Latest Posts

Don't Miss